फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुति में रायपुर ब्लॉक विजेता

विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीए सभागार में आयोजित युव?
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग देहरादून की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में सांस्कृतिक नृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न ब्लॉकों के बीच हुई लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रतियोगिता में रायपुर ब्लॉक विजेता रहा।
विज्ञापन

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद ब्लॉकों की ओर से क्रमवार लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। लोकनृत्य में ब्लॉक रायपुर 120 में से 108 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि, विकासनगर 94, डोईवाला 85 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लोकगीत में भी रायपुर 108 अंकों के साथ पहले व सहसपुर 92 व कालसी 77 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को विशिष्ट अतिथि विधायक खजानदास ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मौनी, मनोज विश्वकर्मा, युवा कल्याण उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, व्यायाम प्रशिक्षक प्रमोद पांडे, एमकेपी पीजी कॉलेज से डॉ. तुष्टि मैठाणी, डॉ. आरती सिसौदिया, राजीव रावत, रविंद्र कुमार फोनिया, दिनेश सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें