फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1052 सेवानिवृत्त कार्मिकों को सरकार ने दिया तोहफा, राज्य कर्मचारी की तरह मिलेगी पेंशन

Wed, 05 Dec 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सरकार ने शहरी विकास विभाग के 1050 पेंशनरों को जल्द ही राज्य कर्मचारी की तरह की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। 2006 से पहले सेवानिवृत्त इन कार्मिकों के इस प्रस्ताव पर मंगलवार को मंत्री मदन कौशिक का अनुमोदन मिल गया।

विज्ञापन


इस पूरी कवायद के बाद हर साल इन कार्मिकों की पेंशन पर नौ करोड़ पांच लाख का अतिरिक्त सालाना खर्च बढ़ जाएगा। यह खर्च संबंधित नगर निकायों को वहन करना पडे़गा। अब इस संबंध में जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा।

सरकार ने अक्तूबर 2005 के बाद से पेंशन की व्यवस्था खत्म कर दी है। 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए शहरी विकास विभाग के कार्मिकों को अभी तक सामान्य पेंशन ही दी जा रही थी, जो कि बहुत कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों के स्तर पर इस संबंध में कई बार मांग उठाई गई थी। इस पर राज्य सरकार ने अब दरियादिली दिखाई है। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के सामने विभागीय प्रस्ताव लाया गया।

इस पर मंत्री का अनुमोदन हो गया है। मंत्री कौशिक के अनुसार राज्य कर्मचारी की तरह की पेंशन मिल जाने के बाद निश्चित तौर हर कार्मिकों को काफी बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। राज्य सरकार कार्मिकों के हितों में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्घ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें