फाइनल में सिटी यंग ने कैंट फोर्ट को 8-7 से हराया
पवेलियन ग्राउंड में एवरेस्ट स्टार समूह की ओर से आयोजित प्रथम नार्थ वैली फुटबॉल कप-2023 के फाइनल मुकाबले में सिटी यंग ने कैंट फोर्ट को ट्राई ब्रेकर में 8-7 से हराया। 16 मार्च से शुरू हुए हुए टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
सीएम धामी को आना था टूर्नामेंट के समापन में
खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, टूर्नामेंट के समापन में सीएम पुष्कर सिंह धामी को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचना था, लेकिन किसी वजह से सीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।