कोचिंग संस्थान दे चुके प्रस्तुतिकरण
मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की कोचिंग के लिए देश के विभिन्न कोचिंग संस्थान, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अपना प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान तय सेवा शर्तों एवं उपलब्ध सुविधा की जानकारी दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : बारिश-बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बरसात संभव
छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब कोचिंग संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। -डा.अंजू अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा