प्रदेश सरकार ने अभी तक बाजार से करीब 1600 करोड़ रुपये लिए हैं। प्रदेश की बाजार उधारी सीमा करीब 12000 करोड़ रुपये है। अब जीएसटी प्रतिपूर्ति का पहला विकल्प चुनने पर प्रदेश सरकार की बाजार उधारी सीमा पर फर्क नहीं पड़ेगा। जीएसटी प्रतिपूर्ति कितनी होगी यह तय होना अभी बाकी है।
इसमें नुकसान क्या है
केंद्र सरकार का कहना है कि जीएसटी संग्रह में कुछ नुकसान कोविड के कारण है। यह नुकसान सभी राज्यों के लिए करीब 97 हजार करोड़ रुपये है। वैसे कुल नुकसान 2.35 लाख करोड़ का है। इस हिसाब से राज्यों को जीएसटी की प्रतिपूर्ति कम मिलेगी।
केंद्र सरकार ने राज्यों को दो विकल्प दिए थे। राज्य सरकार ने पहला विकल्प चुना है। सहमति का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इसमें कितने की प्रतिपूर्ति होगी यह तय होना अभी बाकी है। इतना जरूर है कि बाजार से उधार भी केंद्र सरकार की ओर से तय की गई विशेष व्यवस्था के तहत ही लिया जाएगा।
अमित सिंह नेगी , सचिव वित्त