राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में हर साल करीब चार सौ करोड़ का बजट मिलता है, लेकिन इसमें तीन सौ करोड़ ही खर्च हो पाता है। केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार एनएचएम का 85 प्रतिशत बजट खर्च करने के बाद ही शेष 15 प्रतिशत बजट दिया जाता है। लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में खराब प्रदर्शन पर अब केंद्र बजट में कटौती करेगा।
इन सात मानकों के आधार पर मिले अंक
मानक निर्धारित अंक
नीति आयोग 40
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर 20
एचआरआईएस 15
जिला अस्पताल ग्रेडिंग 10
गैर संक्रमित रोग 05
टीकाकरण 05
पीएचसी में चिकित्सा सुविधा 05