इतने स्कूलों में एक ही कक्षा में पढ़ते हैं एक से पांचवीं तक के छात्र
प्रदेश का पिथौरागढ़ ऐसा जिला है, जिसमें एकल शिक्षक वाले सबसे अधिक प्राथमिक विद्यालय हैं। स्कूल में कम छात्र संख्या की वजह से एक से पांचवीं तक के छात्र एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। जिले में इस तरह के 486 स्कूल हैं। जबकि अल्मोड़ा में 442, बागेश्वर में 293, चमोली में 396, चंपावत में 135, हरिद्वार में 36, नैनीताल में 228, पौड़ी में 273, रुद्रप्रयाग में 221, टिहरी में 302, ऊधमसिंह नगर में 98 एवं प्राथमिक विद्यालय उत्तरकाशी में 208 स्कूल हैं।
शिक्षकों की भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से 2350 शिक्षकों की भर्ती रुकी हुई है। भर्ती होने पर स्कूलों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जूनियर हाईस्कूलों में एक शिक्षक विभिन्न विषयों को पढ़ा लेते हैं।
- रामकृष्ण उनियाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा