फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा में बड़े फेरबदल की तैयारी

Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
सुमित जोशी, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के बच्चे - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या में लगातार कमी आ रही है, जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने पूर्व की व्यवस्थाओं को खत्म कर नई व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत विभाग की ओर से जल्द ही कुमाऊं मंडल के कम छात्र संख्या वाले स्कूल में तैनात शिक्षकों को अन्य स्कूलों में समायोजित करने की कवायद की जा रही है। विभाग का ये कदम मंडल के उन स्कूलों को भी राहत देगा जहां शिक्षकों की मांग की जा रही है।

बीते साल राज्य सरकार की ओर से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों को समायोजित करने की कार्रवाई की तो वहीं सरकार की नजर अब माध्यमिक की ओर है, लेकिन यहां शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। शासन ने जिला शिक्षाधिकारियों से 50 और 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में तैनात शिक्षकों (सरप्लस) और मूल विषय से अलग विषयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों (असंगत) की सूची मांगी गई है।     
विज्ञापन

  
माध्यमिक स्कूलों की संख्या      
हाईस्कूल- 419      
इंटरमीडिएट- 552        
कुल छात्र संख्या- 1 लाख 50 हजार 627      

शिक्षकों के रिक्त पदों की स्थिति      
प्रवक्ताओं के रिक्त पद- 2185      
एलटी शिक्षकों के रिक्त पद- 1289      
   
शासन से आए आदेशों के क्रम में जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र भेज दिए गए हैं। ब्लॉक स्तर से सूचना जिला स्तर पर संकलित होकर मंडलीय कार्यालय को प्राप्त होगा, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- केके गुप्ता, प्रभारी एडी कुमाऊं माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें