फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सुरक्षित किया 46 हजार पेड़ों का भविष्य

Tue, 23 Feb 2016 01:37 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार की एक छोटी सी योजना से गढ़वाल क्षेत्र में करीब 46 हजार पेड़ों का भविष्य भी सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन


पेड़ों की रखवाली करने वालों का भी 1.38 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस बन गया है। मौसम बदलाव और जंगलों के कटने के बीच यह पेड़ हर साल करीब 10 लाख किलोग्राम कार्बन को भी सोखेंगे और खेती से किनारा कर रहे लोगों की भी आर्थिक परिस्थितियों को मजबूत करेंगे। यह संभव हुआ है ‘हमारा पेड़, हमारा धन’ योजना से।

चिपको और मैती आंदोलन की धरती गढ़वाल के चार वृत्तों में 1.38 करोड़ रुपये से 46,481 पेड़ों की एफडी की गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘हमारा पेड़, हमारा धन’ योजना के तहत वर्ष 2015-16 का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। शिवालिक वृत्त में लक्ष्य से अधिक पौधे लगे हैं। चार वृत्तों में लगे पौधों के आंकड़ों से जाहिर है कि लोगों की पेड़ों को रोजगार से जोड़ने के प्रति रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन


हमारा पेड़-हमारा धन योजना के तहत मंडल के भागीरथी, गढ़वाल, शिवालिक और यमुना वृत्त को जो लक्ष्य मिला था, वह पूरा हो गया है। शिवालिक वृत्त में निश्चित लक्ष्य से 478 पौधे अधिक लगाए गए हैं। शासन ने पेड़ों की एफडी पहले पांच साल के लिए की थी, बाद में इसे तीन साल के लिए कर दिया गया है। तीन साल बाद पेड़ लगाने वाले को प्रति पेड़ 300 रुपये की दर से पैसा मिल जाएगा।

लोगों की पेड़ लगाने में दिलचस्पी की स्थिति यह है कि पौड़ी और रुद्रप्रयाग में जरूरत से कई गुना अधिक योजना के आवेदन आ गए हैं। इन्हें अगले साल की कार्ययोजना में लिया जाएगा और लाटरी सिस्टम से लोगों को पौधे आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पेड़ लगाने में लोगों की अभिरुचि बढ़ी है। लोग खेती के साथ पेड़ों को कारोबार से जोड़ कर देख रहे हैं। आवेदनों की संख्या बहुत अधिक थी। अगले साल लाटरी सिस्टम अपना जाएगा।
- गंभीर सिंह, प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल

वृतों में पौधरोपण का लक्ष्य
भागीरथी- 11,700
-देवदार, बांज, अखरोट, कचनार, मालटा, तेजपात आदि

गढ़वाल- 12,300
-मालटा, संतरा, बांज, अखरोट, देवदार, खुमानी, आड़ू

शिवालिक- 9,703
-हरड़, बहेड़ा, रीठा, तुंद, आंवला आदि

यमुना- 12,300
-आड़ू, सेब, चुल्लू, नाशपाती, बांज, भीमल आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें