फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शासन ने छह अफसरों के विभागों में किया फेरबदल, विजय जोगदंडे को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी

Wed, 26 Aug 2026 10:48 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विजय जोगदंडे अब अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन ने छह अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड शासन ने छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-एक की ओर से जारी आदेश में तीन आईएएस, एक पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव, नागरिक उड्डयन और महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान का दायित्व सौंपा गया है और उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग से कार्यमुक्त किया गया है। आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है, जबकि उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे। पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद से कार्यमुक्त किया गया है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग से हटाकर अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रैकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें