फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा सरकार के एक साल पूरा होने का जश्न

Sat, 17 Mar 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के एक साल पूरा होने पर देहरादून में धूमधाम से जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार 18 मार्च को शहर के परेड ग्राउंड में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धियां और गुड गवर्नेंस के मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कैबिनेट, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों का 33 करोड़ बकाया, पहाड़ के लिए नए चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र, लाभार्थियों को सौभाग्य बिजली कनेक्शन, किसानों को ब्याज समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने यह जानकारी मीडिया को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें