फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-2 के बाद से एक्शन में उत्तराखंड सरकार, समीक्षा बैठकों के दौर शुरू, इस दबाव में मंत्री

Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat(file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अनलॉक-2 के बाद से त्रिवेंद्र सरकार एक्शन में है और सरकार के मंत्री मोर्चे पर। अचानक खामोश पड़ी विधानसभा और सचिवालय में समीक्षा बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। कोविड-19 महामारी की चुनौती के बीच त्रिवेंद्र सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में जुट गई है। इधर, परफारमेंस के दबाव के चलते मंत्रियों ने भी मोर्चे संभाल लिए हैं। 

देहरादून: रुड़की मेयर की वापसी के जश्न में सोशल डिस्टेंसिंग भूले भाजपाई, हमलावर हुई कांग्रेस

सरकार के सभी मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी के कारण बीच में लटकी विभागीय योजनाओं को तेजी आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। अगले दो हफ्तों का एडवांस प्लान बना दिया गया है। इसके मुताबिक, सरकार के कुछ मंत्री विभागीय बैठकों में मशगूल रहेंगे तो कुछ ने क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम बना लिए हैं।

त्रिवेंद्र सरकार को तीन साल पूरे हो चुके हैं। कोविड महामारी के बाद से सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य सेवाओं और लॉकडाउन से उपजे हालातों से जूझने में निपटा है। इन मोर्चों पर कदम बढ़ाने के बाद अब सरकार ने उन योजनाओं और कार्यक्रमों की सुध ली है, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में उसके रिपोर्ट कार्ड का आधार बनेंगे। इसलिए सरकार के सभी मंत्रियों पर परफारमेंस का दबाव है। उन्हें लॉकडाउन के बाद बदली हुई परिस्थितयों के अनुरूप अपनी योजनाओं का नया स्वरूप भी देना है।

मैं इस हफ्ते क्षेत्रीय भ्रमण पर रहूंगा। सोलर पावर प्लांट योजना को लेकर भी बैठक करुंगा। यह हफ्ता विभागीय योजनाओं की समीक्षा में गुजरेगा।- डॉ. धनसिंह रावत, उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री

सोमवार को श्रम विभाग की बैठक लूंगा। दो बैठकें स्मार्ट सिटी को लेकर होंगी। शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक भी करने जा रहा हूं।- मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री

मैंने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की है। अधिकारियों को प्रस्तावित योजनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। इस हफ्ते क्षेत्रीय भ्रमण के साथ विभागीय बैठक करुंगा।- यशपाल आर्य, समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री
 
कृषि मंत्री और पर्यटन मंत्री भी रहेंगे व्यस्त

कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल इस सप्ताह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्यान विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं, विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को अपने सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम शामिल होंगे। वे 15 जुलाई के बाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें