फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चीन सीमा से सटी मुनस्यारी मिलम रोड पर तेजी से शुरू होगा काम

Fri, 07 Aug 2020 09:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीमांत क्षेत्र पर गृह सचिव की बैठक में प्रदेश सरकार ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक महत्व की जौलजीवी-मुनस्यारी-मिलम रोड के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। यह आश्वासन राज्य सरकार की ओर से केंद्र गृह मंत्रालय के सचिव की बैठक में दिया गया।

विज्ञापन


सीमांत क्षेत्र मामलों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में चीन, तिब्बत, नेपाल, बांग्लादेश व अन्य देशों की सीमाओं से जुड़े राज्यों के मुख्य सचिवों व गृह सचिवों ने भाग लिया। उत्तराखंड की ओर से मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बैठक में शिरकत करनी थी। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की बैठक में जाना पड़ा। इसलिए बैठक में सचिव गृह नीतेश कुमार झा ने भाग लिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक के एजेंडे में उत्तराखंड के सीमांत इलाकों से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं था। अलबत्ता सीमांत सड़कों के मसले पर चर्चा के दौरान चीन सीमा से सटी जौलजीवी मुनस्यारी मिलम जिक्र आया।
विज्ञापन


मानसून के दौरान यह काफी दिनों से बाधित है। सामरिक महत्व की इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य भी होना है। राज्य सरकार की ओर से इस महत्वपूर्ण मार्ग के कार्य में तेजी लाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र चाहता है कि सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें