फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड: तीर्थ-पुरोहितों का आंदोलन जारी, सरकार को दी समाधि लेने की चेतावनी

Fri, 07 Aug 2020 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • देवस्थानम बोर्ड व मास्टर प्लान भंग करने की मांग 
विज्ञापन
केदारनाथ में धरना देते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 12 जून से अर्धनग्न होकर देवस्थानम बोर्ड के गठन का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहित संतोष तिवारी ने कहा कि अगर सरकार ने मांगपूर्ति नहीं की तो वे समाधि लेने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को एक मुट्ठी भी भूमि नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


दूसरी ओर उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान को भंग करने के विरोध में केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लेते हुए प्रदेश सरकार और बोर्ड के खिलाफ एक स्वर में जमकर नारेबाजी भी की।

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि सरकार द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। एक तरफ सरकार  चारधाम के तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के हितों की सुरक्षा की बात कर रही है। तो दूसरी तरफ देवस्थानम बोर्ड के नाम पर उन्हें हाशिए पर रख रही है।
विज्ञापन


कहा कि केदारनाथ में मूलभूत व्यवस्थाओं को जुटाने के बजाय सरकार का कोरोना काल में यात्रा संचालन पर जोर है, जो सही नहीं है। आंदोलनकारी तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन करने वालों में उमेद पोस्ती, रमाकांत शर्मा, तेज प्रकाश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, नवीन पुरोहित, प्रवीन तिवारी, रमेश चंद्र पोस्ती, विमल तिवारी, मनोज त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें