फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सरकार ने पांच IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, रणवीर चौहान से नमामि गंगे हटाया

Fri, 27 Jun 2025 12:05 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आईएएस रणवीर सिंह चौहान से परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। सचिव गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति विभाग, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का प्रभार जारी रहेगा।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने पांच आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस रणवीर सिंह चौहान से परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। सचिव गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति विभाग, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का प्रभार जारी रहेगा।

टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल को अब जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार को अपर सचिव आईटी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रॉन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग बस हादसे की 10 दर्दनाक तस्वीरें: उफनती नदी में समा गई बस...खिड़कियों से छिटककर नीचे गिरे यात्री

आईएएस विशाल मिश्रा को जीएमवीएन और जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के साथ ही परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जबकि अपर सचिव पेयजल व गृह अपूर्वा पांडे को निदेशक स्वजल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें