फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार ने रद्द किए 11 आईएफएस के तबादले, तीन आईपीएस का हुआ तबादला

Thu, 09 Jul 2020 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

दो दिन पहले उत्तराखंड में हुए 37 आईएफएस के तबादलों में से 11 अफसरों के तबादले रद्द कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अनलॉक-2 में तबादलों को लेकर शून्य सत्र घोषित होने के बाद भी वन विभाग ने मंगलवार को कई अफसरों के कामकाज में बदलाव किया और उन्हें नई जगह तैनात किया।

इनमें प्रमुख वन संरक्षक रंजना को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव का पद दिया गया था। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी को अब जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष पद दिया गया था।

तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी बदले गए हैं। शासन ने आदेश जारी किए हैं। ऊधमसिंह नगर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह आईआरबी परतम सेनानायक के पद पर भेजे गए। उनकी जगह दलीप सिंह कुंवर नए एसएसपी होंगे।
विज्ञापन


कुंवर का तबादला एसएसपी पौड़ी से ऊधमसिंह नगर जिले में हुआ है। पौड़ी की नई एसएसपी पी रेणुका देवी होंगी। कु. पी रेणुका देवी का तबादला सेनानायक आईआरबी नैनीताल के पद से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें