फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सरकार ने किया सावधान...भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदें लोग

Tue, 26 Nov 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लोगों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
भू-कानून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों को सावधान किया कि वे राज्य से बाहर के उन लोगों से भूमि का सौदा न करें, जिन्होंने भू कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं। इससे स्थानीय लोगों को वित्तीय नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक, राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में प्रशासन स्तर से कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रहीं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लोगों को बेच रहे हैं। इसलिए स्थानीय जनता से अपील की है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से भूमि का सौदा न करें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो।

Dehradun: भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल, पुलिस ने मोहित डिमरी को रोका, शहीद स्मारक पर फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति ने भू-कानून उल्लंघन कर राज्य में जमीन खरीदी है तो उन प्रकरण में भू-कानून के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहा, जिला स्तर पर डीएम को भी जमीनों की रजिस्ट्री में में सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें