फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड को मिले दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बेहतरीन कौशल और उत्साह के प्रदर्शन के बाद इंडिया स्किल्स 2021 नेशनल्स में उत्तराखंड के खाते में दो रजत पदक आए हैं। प्रतियोगिता में 185 उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया था। प्रतियोगिता के विजेता अक्टूबर में शंघाई होने वाले वर्ल्ड स्किल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजेश अग्रवाल, सचिव, कौशल एवं विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार ने इन विजेताओं को सम्मानित किया। विजेताओं को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पहले रनर-अप को75 हजार और दूसरे रनर-अप को 50 हजार की राशि दी गई। क्लोज्ड-डोर प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा एमएसडीई के मार्गदर्शन में किया गया था। प्रतियोगियों ने 54 तरह के कौशल जैसे कन्स्ट्रक्शन वर्क, ब्यूटी थेरेपी, कार पेंटिंग, हेल्थ एवं सोशल केयर, विजुअल मर्चेन्डाइजिंग, ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी, वॉल एण्ड फ्लोर टाइलिंग, वेल्डिंग आदि में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें