एसएमआरआई के तहत ए श्रेणी में मध्य प्रदेश, बी श्रेणी में गोवा पहले नंबर पर रहे। सी श्रेणी में पंजाब, उत्तराखंड व त्रिपुरा रहे। संबंधित रैंक में उत्तराखंड के किए गए प्रदर्शन के आधार पर 100 करोड़ की प्रोत्साहन धनराशि केंद्र सरकार से प्राप्त होगी।
प्रदेश के राजस्व में खनन का अहम योगदान है। प्रदेश सरकार पर्यावरण के अनुकूल, वैधानिक तरीके से खनन पर जोर दे रही है। हमने लगातार अवैध खनन पर लगाम कसने के साथ ही, कर चोरी पर भी सख्ती की है। केंद्र सरकार की खनन रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन इसका नतीजा है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री