अर्द्धकुंभ के लिए अभी शुरू करें तैयारी
सीएम ने हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। कहा, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किए जाएं। गंगा और शारदा कॉरिडोर पर भी तेजी से काम किया जाए। पूर्णागिरी व कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों पर काम करें। उन्होंने प्रयागराज कुंभ के लिए राज्य से परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज पांडेय, बृजेश कुमार संत, एचसी सेमवाल, विनय शंकर पांडेय, डॉ. आर राजेश कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी आदि।