उत्तराखंड की दो बेटियों ने कंपनी सेक्रेटरी की प्रवेश परीक्षा मानी जाने वाले फाउंडेशन कोर्स में ऑल इंडिया में टॉप-25 में जगह बनाई है।
इस परीक्षा में देहरादून से करीब 100 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 48 ने क्वालिफाई किया है।
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की अनीता भंडारी ने बताया कि सीएस फाउंडेशन कोर्स का परिणाम जारी हो गया है। इसमें देहरादून की राधा त्रिपाठी ने ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है।
इसके अलावा देहरादून की समीक्षा खंतवाल ने परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। फाउंडेशन कोर्स की यह ऑनलाइन परीक्षा तीन व चार जून 2017 को आयोजित हुई थी। इस एग्जाम में 12वीं के बाद छात्र आवेदन करते हैं।