उत्तराखंड में एक खौफनाक मामला सामने आया। यहां पीजी में रहने वाले युवक ने पानी की डिमांड की तो संचालक ने उसे खिड़की से फेंक दिया।
हादसे में युवक की मौत हो गई। मामला गुड़गांव के डीएलएफ फेस-3 के यू ब्लाक का है, जहां 28 में यहां बिन्दुखत्ता के चित्रकूट गांव में रहने वाले पूर्व सैनिक रतन सिंह बिष्ट का छोटा बेटा रमेश बिष्ट अपने दोस्तों के साथ रह रहा था।
वह प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत वहां होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। पता चला है कि पिछले 3 दिनों से उनके कमरे में पानी नहीं आ रहा था और बिजली की समस्या भी थी।
इसी बात की शिकायत करने पर बुधवार रात साढे़ 11 बजे मकान मालिक सतबीर सिंह रमेश और उसके दोस्तों ने छात्रों की पहले जमकर पिटाई लगाई। बाद में रमेश को छत से नीचे फेंक दिया। पीजी संचालक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है।