इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को पौड़ी की बेटी कुमकुम पंत न्यूजीलैंड की एक दिन की राजदूत बनाई गई। इस दौरान कुमकुम ने न्यूजीलैंड, भारत, उत्तराखंड व पौड़ी की मिलती-जुलती समस्याओं पर मंथन किया।
प्रधानाचार्य संजय ममगाईं ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार व विद्यालय परिवार को नाज है। शिक्षक व कुमकुम के पिता विपिन पंत ने कहा कि देश व समाज में बेटियों के प्रति नजरिए में बदलाव और बेटी के हौसले ने उन्हें गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर प्रबंधक परमानंद चतुर्वेदी, संजय काला, प्रदीप बहुगुणा, आशा रावत, प्रियंका नेगी, मोहन, निखिलेश, विपुल, दर्शन व संजय आदि मौजूद थे।