फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को मिला लीडर का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
-वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया प्रमाणपत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की ओर से जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में लीडर के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के उद्योग विभाग को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया। इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


—————-

यह सम्मान प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें