फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एलयूसीसी घोटाले पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री से मिले चार सांसद, कठोर कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Jul 2025 10:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिल्ली में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।
विज्ञापन
गृह मंत्री से मिले उत्तराखंड के सांसद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सामने आए एलयूसीसी चिटफंड घोटाले के मामले में उत्तराखंड के चार सांसद बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। उन्होंने घोटाला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि मुख्यमंत्री धामी इस मामले की सीबीआई जांच कराने की अनुमति दे चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।

सांसदों ने उत्तराखंड के हजारों गरीब, ग्रामीण निवेशकों की मेहनत की कमाई को ठगने वाले एलयूसीसी प्रोमोटर्स के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आग्रह किया कि इन अपराधियों को इंटरपोल की मदद से भारत लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए। ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय और उनकी धनराशि की वापसी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Election: 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद, 28 को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

Trending Videos
विज्ञापन

सांसदों ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच की संस्तुति पहले ही कर दी है। इस घोटाले में शामिल लोगों को सख्त सजा दिलाकर भविष्य में इस प्रकार की ठगी को रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों को उनके कृत्य की सजा जरूर मिलेगी। यह मामला केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि आम जनता के विश्वास से जुड़ा है। इसके समाधान के लिए सभी स्तरों पर गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी गृह मंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है। घोटाले में कंपनी के चेयरमैन जितेंद्र सिंह चिरंजन, दिनेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें