फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य कर विभाग की कार्रवाई...तीन दिन में वसूले चार करोड़, 2577 व्यापारियों का GST पंजीयन निलंबित

Mon, 24 Mar 2025 11:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने के बाद विभाग की ओर से प्रदेश में जीएसटी बकायेदारों व रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग की जीएसटी बकायेदारों व रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अभियान के तहत तीन दिन में विभाग ने बकायेदारों से चार करोड़ की राशि वसूली है। जबकि 2577 व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निलंबित किया गया।

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त डाॅ.अहमद इकबाल ने बताया कि शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने के बाद विभाग की ओर से प्रदेश में जीएसटी बकायेदारों व रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सोमवार को बकायेदारों से 1.52 करोड़ की वसूली की गई, जबकि 548 व्यापारियों का पंजीयन निलंबित किया।

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश...अवैध मदरसों को मिलने वाली फंडिंग की होगी जांच, अब तक136 मदरसे हुए सील
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रिटर्न दाखिल न करने वाले 146 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीन दिन के अभियान में बकायेदारों से चार करोड़ की राशि वसूली गई। वहीं 2577 व्यापारियों का पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें