खिलाड़ियों को प्रोत्साहन:
युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार ने कई योजनाएं संचालित हैं:
- अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन
- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना (8-14 वर्ष) के तहत चयन ट्रायल्स के आधार पर प्रत्येक जनपद से 150 बालक व 150 बालिकाओं को एक वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक माह 15 सौ की छात्रवृत्ति
- मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना (14-23 वर्ष) के तहत चयन ट्रायल्स के आधार पर प्रत्येक जनपद से 100 बालक और 100 बालिकाओं को एक वित्तीय वर्ष में प्रत्येक माह दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ खेल उपकरण व सामग्री के लिए 10 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान
हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड को केवल देवभूमि नहीं, बल्कि खेल भूमि के रूप में भी वैश्विक पहचान मिले। 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान सरकार की ओर से स्थापित की गई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल अवस्थापना, सुविधाएं व विभागीय योजनाओं का लाभ राज्य के खिलाड़ियों को मिला, जिसका परिणाम 38वें राष्ट्रीय खेल में 24 स्वर्ण समेत 100 से अधिक पदकों की बौछार के रूप में सामने आया। राज्य का अगला लक्ष्य आगामी ओलंपिक के लिए देश को शीर्ष खिलाड़ी तैयार करके देना है। इसी दिशा में 23 खेल अकादमी खोलने की प्रक्रिया भी गतिमान है।
-रेखा आर्या, खेल मंत्री