सड़कों का जाल बिछा गांवों में लगे दर्जनों नलकूप
पिछले 25 वर्षो के दौरान डोईवाला के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें चकाचक हुईं। वहीं आजादी के बाद डोईवाला के पहाड़ों में पहली बार सड़कें पहुंचीं। हर गांव में पेयजल और सिंचाई के लिए दर्जनों नलकूप लगाए गए हैं। रानीपोखरी और थानो न्याय पंचायत के करीब एक दर्जन गांवों को श्यामपुर पुलिस चौकी से हटाकर रानीपोखरी थाने से जोड़ा गया है।
कुछ बड़े कार्य होने हैं बाकी
हर्रावाला में होम्योपैथिक कॉलेज, माजरीग्रांट में पशु चिकित्सालय, अठूरवाला में टिहरी की तर्ज पर घंटाघर और म्यूजियम और रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी खोलने पर कार्य किया जा रहा है।
डोईवाला में शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की दिशा में राज्य गठन के बाद सबसे अधिक काम हुआ है, जिससे डोईवाला प्रदेश में अग्रणी विधानसभा बन गई है। किसानों की हालात सुधारने के लिए सिंचाई व्यवस्था, बीज, खाद आदि से लेकर गन्ना भुगतान तक पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। जल्द ही होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लॉ यूनिवर्सिटी और पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे।
- बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला