अग्निवीर प्रशिक्षण नवंबर से होगा शुरू, 600 आवेदन मिले
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बैठक में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं को खेल विभाग की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण नवंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा और इसके लिए सभी जिला मुख्यालय पर जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के सभी जनपदों के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक 600 से ज्यादा युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है।