इसके लिए अलग-अलग विषयों पर सम्मेलनों का आयोजन होने जा रहा है। आयोजनों की शुरुआत तीन नवंबर को टिहरी में ‘आवा अपुण घोर’ (आइये अपने घर) से करेगी। इसके बाद चार नवंबर को राजधानी देहरादून में प्रदेश सरकार और अमर उजाला संयुक्त रूप से ‘मेरा सैनिक मेरा अभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
छह नवंबर को प्रदेश सरकार और अमर उजाला संयुक्त रूप से श्रीनगर गढ़वाल में महिला सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सात नवंबर को अल्मोड़ा में युवाओं पर केंद्रित ‘मेरा युवा मेरी शान’ सम्मेलन का आयोजन होगा। आठ नवंबर को पर्यटन नगरी मसूरी में फिल्मी हस्तियां जुटेंगी। प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म कान्क्लेव का आयोजन होगा। नौ नवंबर को प्रदेश सरकार स्थापना दिवस का मुख्य समारोह देहरादून में आयोजित करेगी।
तिथि कार्यक्रम स्थान
03 नवंबर आवा अपुण घोर टिहरी
04 नवंबर मेरा सैनिक मेरा अभिमान देहरादून
06 नवंबर महिला सम्मेलन श्रीनगर
07 नवंबर मेरा युवा मेरी शान अल्मोड़ा
08 नवंबर फिल्म कान्क्लेव मसूरी
09 नवंबर मुख्य समारोह देहरादून
उत्तराखंड की स्थापना जश्न इस बार अलग अंदाज मनाया जाएगा। मंथन, मनन और समर्पण के तीन मूल मंत्रों के साथ उत्तराखंड को विकास की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए रोड मैप तैयार करने की कोशिश भी इस बार स्थापना दिवस समारोहों के तहत की जाएगी। हमारी कोशिश है कि लोग अपने छूटे हुए घरों और खेत खलिहानों को सहेजने के लिए वापस लौटें। ये कार्यक्रम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार