हाईकोर्ट ने पिछले शनिवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान शंखधर को किसी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह में एसआईटी के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करने के आदेश दिए थे। गैर हाजिर चल रहे शंखधर ने बुधवार को जनजाति आयोग आफिस पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया था।
बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे शंखधर रोशनाबाद में एसआईटी कार्यालय पहुंच गए थे। एसआईटी ने उनसे करीब छह घंटे पूछताछ की। वो ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दे सके।
देर शाम एसआईटी ने उन्हें सरकारी धन की बंदरबांट कराने और पद का दुरुपयोग करने समेत कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी कार्यालय से उन्हें सीधे सिडकुल थाने ले जाया गया। शंखधर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
छात्रवृत्ति घोटाले में हरिद्वार के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को धारा 420, 409, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी पूछताछ के दौरान शंखधर अधिकांश सवालाें का जवाब नहीं दे सके।
- मंजूनाथ टीसी, एसआईटी प्रभारी, छात्रवृत्ति घोटाला