फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: हाथ में पिस्टल लिए पिटाई करता दिखा पूर्व विधायक चैंपियन का बेटा, वीडियो वायरल होने के बाद नोटिस जारी

Mon, 17 Nov 2025 10:24 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

घटना 14 नवंबर की रात राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन के पास हुई थी। घटना के बाद चैंपियन के बेटे दिव्य का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि वह और उनका गनर सड़क पर पिस्टल हाथ में लिए एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर थाना क्षेत्र में पिस्तौल लेकर कार सवार की पिटाई करते नजर आ रहे पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दिव्य प्रताप को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। पिटाई और गाली-गलौज करते नजर आने पर मामले में आपराधिक बल प्रयोग करने समेत दो धाराएं जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन


मौके पर जिन तीन हथियारों का प्रदर्शन किया गया उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को लिखा गया है। मामले में शामिल पुलिसकर्मी (गनर) को उसी दिन हरिद्वार एसएसपी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद शुरुआती तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बाद में सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी नंबर से आरोपियों का पता लगाया गया। जिस बोलेरो कार ने दूसरी कार को ओवरटेक करके रोका था, वह सरकारी नहीं बल्कि निजी गाड़ी थी। उसे सीज किया जा चुका है। उस पर हूटर लगा होने की वजह से कानूनी कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर वारदात का शिकार बने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन व उनके ड्राइवर की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाकर दोगुना किया; अब देने होंगे इतने रुपये, सभी जिलों को पत्र जारी

विज्ञापन

घटना 14 नवंबर की रात राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन के पास हुई थी। घटना के बाद चैंपियन के बेटे दिव्य का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि वह और उनका गनर सड़क पर पिस्टल हाथ में लिए एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। उसके साथ गाली-गलौज करके धमकाते भी नजर आ रहे हैं।

पीड़ित आर. यशोवर्धन के अनुसार, उस रात दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जाते समय आरोपियों की लैंड क्रूजर कार और बोलेरो कार ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया था। सड़क पर जगह न होने कारण वह ओवरटेक के लिए जगह नहीं दे पाए। मसूरी डायवर्जन के पास आरोपियों ने उनकी कार को जबरन रुकवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें