फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हुए 2016 के सत्ता संग्राम को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 21 Aug 2018 09:57 AM IST
विपिन बनियाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन

पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के 100 करोड़ के खुलासे पर सियासी हलचल मची है। सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने 2016 के सत्ता संग्राम के दौरान से जुड़ी एक और अहम बात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तरह की खबरें उस वक्त आ रही थीं कि नौ विधायकों की सदस्यता पर फैसला देने से पहले कुंजवाल को उठाया जा सकता है। इस वजह से हमारी पूरी नजर कुंजवाल पर थी। उनकी सुरक्षा भी उस वक्त बढ़ा दी गई थी।

कुंजवाल ने कुमाऊं में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में खुलासा किया था कि हरीश रावत सरकार को गिराने के लिए उन्हें 100 करोड़ की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन

28 मार्च 2016 को था फ्लोर टेस्ट

गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमरउजाला
इसको ठुकराने के बाद उनसे कहा गया था कि वह विधायकों की सदस्यता खत्म न करें, बदले में उन्हें सीएम बनवा दिया जाएगा। इस खुलासे के बाद भाजपा अब कुंजवाल पर लगातार हमले कर रही है। कुंजवाल को लेकर कांग्रेस के भीतर भी बिखराव है। प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एक दिन पहले कह चुके हैं कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं रही है।

सोमवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उस वक्त खरीद-फरोख्त के प्रयास हुए थे, इसकी जानकारी खुद विधायकों ने मीडिया को दी थी। 27 मार्च 2016 को स्पीकर का नौ विधायकों की सदस्यता पर फैसला आना था, जबकि 28 मार्च 2016 को फ्लोर टेस्ट था।

इन स्थितियों में स्पीकर की सुरक्षा को लेकर सरकार और उसकी पूरी मशीनरी चिंतित थी। खबरें ये भी थीं कि कुंजवाल को उठाया जा सकता है। इसलिए हमने पूरी एहतियात रखी। रावत ने कहा कि उस वक्त चूंकि हम कानूनी लड़ाई में चले गए थे, इसलिए कुंजवाल ने खुलासा करना मुनासिब नहीं समझा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें