कुछ दिन पहले ही वन विभाग ने राजपुर नेचुरल फेस्ट का आयोजन किया था। इस आयोजन के लिए बांटे गए निमंत्रण पत्रों में हरक सिंह का कहीं नाम ही नहीं था। इस समारोह में मुख्यमंत्री को बुलाया गया, लेकिन समारोह में ही वन मंत्री को निमंत्रित न करने का मामला उठ गया था। उस समय वन प्रमुख जयराज ने कहा था कि यह आयोजन एक निजी संस्था की ओर से किया गया था।
मंगलवार को हरक सिंह ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की तो पूछे गए सवाल के जवाब में यह ताजा किस्सा भी सामने रख दिया। हरक ने कहा कि मंत्री के प्रोटोकॉल का पालन तो वन विभाग को करना ही होगा। कहा कि हरक एक गरीब व्यक्ति से मिलने के लिए निमंत्रण का इंतजार नहीं करता, लेकिन बड़े कार्यक्रमों में बिन बुलाए नहीं जाता। कारण मामला हरक सिंह का नहीं वन मंत्री का है।