फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभालेगी एनडीआरएफ, हेलीकॉप्टर से ली जाएगी मदद

Sun, 04 Apr 2021 03:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के जंगलों में आग विकराल रूप ले रही है। जिस पर काबू पाने के लिए अब एनडीआरएफ की टीमें मोर्चा संभालेंगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जंगलों में आग विकराल रूप ले रही है। जिस पर काबू पाने के लिए अब एनडीआरएफ की टीमें मोर्चा संभालेंगी। वहीं उत्तराखंड सरकार को राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड : एक जंगल बुझ रहा तो दूसरे में लग रही आग, अब विकराल हो गई वनाग्नि, तस्वीरें

इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने निर्देश दिए हैं। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'उत्तराखंड के जंगलों में आग के सम्बंध में मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली। आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमें और हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।'
विज्ञापन

 
वहीं इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अमित शाह को धन्यवाद कहा। रविवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक भी की है।

विज्ञापन

जन हानि और वन्य जीवों को भी नुकसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वनों की आग से न सिर्फ वन सम्पदा की हानि हो रही है, बल्कि जन हानि और वन्य जीवों को भी नुकसान हो रहा है। वनाग्नि की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, वन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों की आपात कालीन मीटिंग बुलायी है।'

कहा कि उत्तराखंड की वन सम्पदा सिर्फ़ राज्य ही नहीं पूरे देश की धरोहर है। हम इसे सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए कृत संकल्प हैं। उत्तराखंड में इस बार जाड़ों में वर्षा सामान्य से भी कम हुई है और इस कारण भी वनों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें