फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वनाग्नि नियंत्रण के साथ हरियाली बढ़ाने को मिलेंगे 439 करोड़, मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

Tue, 13 May 2025 10:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वनाग्नि नियंत्रण के साथ वन मुख्यालय ने इस वित्तीय वर्ष में 439 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा हुआ है। कैंपा मद की पहली किस्त के जल्द मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
बजट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपा मद से प्रदेश में वनाग्नि नियंत्रण प्रबंधन और हरियाली बढ़ाने के लिए 439 करोड़ मिलेंगे। वन मुख्यालय ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, इसकी पहली किस्त जल्द जारी हो सकती है।

वन विभाग हर साल पौधरोपण, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने, वनाग्नि नियंत्रण से जुड़े कार्य करता है। इस काम के लिए राज्य सेक्टर से बजट मिलता है। इसके अलावा प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि (कैंपा) से भी क्षतिपूरक वनीकरण, सुरक्षात्मक कार्याें के लिए बजट जारी होता है। वन मुख्यालय ने इस वित्तीय वर्ष में 439 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजा हुआ है। इसमें पहली किस्त के तौर पर 200 करोड़ की राशि मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल

वनाग्नि नियंत्रण के कामों पर 12 करोड़ होंगे खर्च

कैंपा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर सिन्हा कहते हैं कि वित्तीय वर्ष-2025-2026 के लिए जो प्रस्ताव गया है, उसे लेकर एक बैठक हो चुकी है। जल्द राशि जारी होने की उम्मीद है। जो प्रस्ताव गया है, इसमें 12 करोड़ वनाग्नि नियंत्रण और प्रबंधन से जुड़े कार्य होंगे। यह प्राथमिकता में भी है। इसके अलावा क्षतिपूरक वनीकरण, कैंचमेंट ट्रीटमेंट, मानव- वन्यजीव संघर्ष को कम करने जैसे कार्य होंगे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें