फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के साथ ही फिर धधक उठे पहाड़ के जंगल

Thu, 19 May 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल

सार

  • पौड़ी में ब्लाक, आरटीओ और ट्रेजरी आफिस चपेट में आने से बचे
  • गैस गोदाम और केरोसिन टैंक को भी बमुश्किल बचाया गया
विज्ञापन
गर्मी के साथ ही जंगल फिर धधकने लगे हैं। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जंगलों की आग फिर विकराल रूप लेने लगी है। बुधवार को पौड़ी के स्मृति वन में धधकी आग ब्लाक दफ्तर तक पहुंच गई। ब्लाक कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस दौरान ब्लाक दफ्तर से सटे आरटीओ और ट्रेजरी कार्यालय भी बाल-बाल बचे। श्रीनगर-पौड़ी रोड पर गैस गोदाम और केरोसिन के टैंक  को बमुश्किल बचाया गया।

जान बचाकर भागे लोग
देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत 400 केवी विद्युत सब स्टेशन खंदूखाल और भैस्वाड़ा गांव के समीप जंगल आग में धधक उठे। लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने गए लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग में कंडियालगांव एवं भराणा के जंगल दो दिनों से आग की चपेट में हैं। गंगा घाटी में गणेशपुर गांव में जंगल की आग पेट्रोल पंप तक पहुंचने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम कूतनी में जंगल की आग के गांव में पहुंचने से छह परिवारों की गोशालाएं जल गई। आठ मवेशी जिंदा दफन हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें