शाम को बारात दुल्हन को लेकर अपने गांव के लिए विदा हुई। इससे पूर्व मंगलवार को त्रियुगीनारायण में सौरभ और तृप्ता की मेहंदी की रस्म निभाई गई। त्रियुगीनारायण तीर्थपुरोहित समिति के सचिव सर्वेश्वरानंद भट्ट ने बताया कि विवाह आयोजन में दोनों पक्षों की तरफ से 40 से अधिक लोग शामिल हुए थे। बता दें कि सौरभ मैठाणी जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के क्वीलाखाल गांव के रहने वाले हैं।