फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports University: हल्द्वानी में खुलेगा उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय, सीएम धामी ने दी सैद्धांतिक सहमति

Wed, 22 Mar 2023 07:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खेल विश्वविद्यालय करीब 100 एकड़ भूमि में बनेगा हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को शामिल कर इसके आस-पास भूमि चिन्हित की जाएगी।  
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय को लेकर बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यलाय हल्द्वानी में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही खेल विश्वविद्यालय के एक्ट, नियमावली आदि बनाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया है। विषय विशेषज्ञ के रूप में स्वर्णिम गुजरात स्पोटर्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की सेवाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: इन्हें मिलेगा द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कार, 24 मार्च को सीएम धामी करेंगे सम्मानित

सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल विवि के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। सुझाव के आधार पर ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में आगे की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को शामिल कर इसके आस-पास भूमि चिन्हित की जाएगी। बताया कि करीब 100 एकड़ में खेल विश्वविद्यालय बनेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी को हल्द्वानी स्थित स्टेडियम के आस-पास ही जमीन तलाशने को कहा गया है।

विज्ञापन

बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो.दुर्गेश पंत, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर आदि उपस्थित थे।

वर्ष 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें