बांड तोड़ने पर एक करोड़ का जुर्माना
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में कम फीस पर बांड की व्यवस्था है। एमबीबीएस करने के बाद बांडधारी डॉक्टर दुर्गम क्षेत्रों में नहीं जाते हैं। इसके लिए अब तोड़ने पर एक करोड़ का जुर्माना देना होगा। अप्रैल में मेडिकल कॉलेजों से 300 एमबीबीएस डॉक्टर पासआउट होंगे। इन डॉक्टरों को पांच साल के लिए दुर्गम क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। 2024 तक प्रदेश में एमबीबीएस डॉक्टर सरप्लस होंगे।
प्रसव के तीन दिन में देनी होगी दो हजार की राशि
इजा बोई योजना योजना के तहत गर्भवती को निशुल्क प्रसव की सुविधा दी जाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को गर्भवती महिला के प्रसव होने के तीन दिन में दो हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए गर्भवती को प्रसव तिथि से एक सप्ताह पहले अस्पताल पहुंचाने का काम एएनएम करेगी। गभर्वती को ठहरने और खाने का खर्च सरकार देगी।
एएनएम को दिया लक्ष्य
स्वास्थ्य मंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को पांच लोगों को अंगदान और पांच लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने का लक्ष्य दिया है। प्रदेश में अब तक दो हजार लोग नेत्रदान कर चुके हैं, जबकि 1.50 लाख ने रक्तदान किया है।