एसएसपी ददनपाल और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि नशे को रोकने के लिये तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। वहां नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी, सीएमओ डॉ. विनीता शाह, एसीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि, डीडीओ केके पंत मौजूद रहे।
वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीडीओ पंकज कांडपाल, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मनविंदर कौर, एई नरेंद्र कुमार, सहायक नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र अभिलाषा तिवारी, गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, गणेश भट्ट, जवाहर सिंह, मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।