फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh AIIMS: 18 अप्रैल को शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा, लैंडिंग प्वाइंट चिन्हित

Tue, 28 Mar 2023 11:53 AM IST
अलका त्यागी जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्रों में हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलना है।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश एम्स में प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी झंडी दे दी है। वहीं हेली एबुंलेंस के लिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लैंडिंग प्वाइंट को चिन्हित कर लिया गया है।

विज्ञापन


Ragging: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की मैस में जूनियर छात्रों से रैगिंग, CCTV में कैद हुई घटना

बता दें कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्रों में हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलना है। डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण के बाद हेली एंबुलेंस सेवा के संचालन की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की है। बताया कि टीम ने सेवा से जुड़ने वाले उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के जिलों में लैंडिंग प्वाइंट्स को चिन्हित कर लिया है। बताया कि अप्रैल में सेवा का शुभारंभ प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएमओ के जवाब का इंतजार

सूत्रों के मुताबिक, पहला पायलट प्रोजेक्ट होने चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं। इसको लेकर उच्चस्तर पर वार्ता चल रही है। एम्स को प्रधानमंत्री कार्यालय के जवाब का इंतजार है।

हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से विषम भौगोलिक क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाएं सुदृढ़ होंगी। मरीज को सही समय पर जीवन रक्षक उपचार मिलेगा।
-डॉ. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें