आरोपियों के हवाई फायरिंग के दौरान बचाव में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन सरकारी राइफल धोखा दे गई। इसके बाद पुलिस ने एके- 47 से दो राउंड और सरकारी पिस्टल से एक राउंड हवाई फायरिंग की। सरकारी राइफल न चलने की पुलिस महकमे में खूब चर्चा है। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि सरकारी राइफल चलाने में दिक्कत आई, जिसे वापस किया जाएगा। कहा कि इसीलिए अधिकांश दबिशों के दौरान राइफल को ले जाना उचित नहीं समझते हैं।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई अनिल जोशी, एसआई विपिन जोशी, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र कोरंगा, बबलू गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, विक्रांत सिंह, दर्शन सिंह, शंकर देवडी, सोनाली बोरा शामिल थे।
लाइसेंसों के निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई
सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।