फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वित्त मंत्री अग्रवाल के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 29 Dec 2022 01:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जहां जीएसटी के बिल लाने पर इनाम देने एवं राजस्व चोरी पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री के बेटे ने जमीन खरीद में सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला ने वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहसील नरेंद्रनगर में भूमि पर मकान बना होने के बावजूद खाली भूमि दिखाई गई। जमीन खरीदते हुए पैसा खाते में भी जमा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जहां जीएसटी के बिल लाने पर इनाम देने एवं राजस्व चोरी पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री के बेटे ने जमीन खरीद में सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। 

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए की ये घोषणा
विज्ञापन


उनके पुत्र ने एक अन्य के साथ मिलकर नरेंद्रनगर तहसील में जमीन खरीदी। जिसमें दर्शाया गया कि भूमि खाली है, इसमें कोई पेड़, बाग, निर्माण आदि नहीं हैं जबकि इस पर जमीन बेचने वाले का घर बना है।

इसके अलावा मंत्री के पुत्र का आधार कार्ड में पता डोईवाला का है जबकि रजिस्ट्री में ऋषिकेश का पता लिखाया गया है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। रमोला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में मंत्री और उनके परिवार ने करोड़ों की संपत्ति की खरीद फरोख्त की है। प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में मुझसे लगभग 20 हजार मतों से हुई हार को वह पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव से पहले एक व्यक्ति ने इन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। व्यक्तिगत आरोप लगाकर यह मेरी छवि को धूमिल करना चाह रहे हैं।  
- प्रेम चंद्र अग्रवाल, वित्त मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें