फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड फिल्म नीति: प्रदेश में दिए जाएंगे फिल्म पुरस्कार; 16 अक्तूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों व तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने, राज्य को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद प्रयासरत है।
विज्ञापन
आवेदन - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की पहल पर राज्य में पहली बार फिल्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे राज्य में बनी फिल्मों को पहचान और प्रतिभाओं का सम्मान मिलेगा। परिषद ने फिल्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों व तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने, राज्य को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद प्रयासरत है।

उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र, नदियां, झीलें, जंगल, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक राज्य में 1440 से अधिक फिल्मों की शूटिंग व ऐसी अन्य गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इससे राज्य में फिल्म निर्माण के साथ होटल, परिवहन, कैटरिंग, स्थानीय सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 52 फिल्मों को अनुदान दिया गया है। इनमें हिंदी के साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी व अन्य उत्तराखंडी भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं। वर्ष 2025-26 में अकेले 25 फिल्मों को अनुदान प्रदान किया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड:  एशिया का 11वां सबसे ऊंचा बांध बनेगा किशाऊ, नौंवा है टिहरी, एशिया में किस बांध की कितनी ऊंचाई

विज्ञापन

16 अक्तूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
राज्य की फिल्म नीति के तहत पहली बार उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया जा रहा है। इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष 2024 व 2025 में उत्तराखंड में निर्मित व फिल्मांकित फिल्म, राज्य की क्षेत्रीय बोलियों, हिंदी व संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कलाकारों, तकनीशियनों व फिल्म विधा से जुड़े अन्य रचनात्मक व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर से 16 अक्तूबर 2026 तक https://ufdc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

फिल्म पुरस्कार का पहला आयोजन स्थानीय फिल्मों, भाषाओं, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को सम्मान व पहचान देने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से राज्य की प्रतिभाओं और यहां की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
- बंशीधर तिवारी, सीईओ, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें