फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का ठेका लेने के लिए बनाई फर्जी बैंक गारंटी, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का ठेका लेने के लिए फर्जीवाड़ा करने पर आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का ठेका लेने के लिए दिल्ली के एक ठेकेदार ने 77 लाख रुपये की फर्जी बैंक गारंटी लोक निर्माण विभाग में जमा कर दी। ठेका उसी के नाम पर हो भी गया। इसके बाद जब गारंटी पत्र का सत्यापन कराया गया तो पहली बार में वह सही पाई गई लेकिन, दूसरी बार सत्यापन में बैंक ने इसे फर्जी बता दिया। इस आधार पर ठेकेदार के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने कैंट थाने को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हरिद्वार बाईपास (आईएसबीटी से रेलवे क्रॉसिंग) तक का चौड़ीकरण होना था। इसके लिए मार्च 2021 में टेंडर जारी किया था। इसमें राकेश कुमार निवासी एलआईजी फ्लैट, सत्यम एन्क्लेव, दिल्ली ने भी भाग लिया। कम बोली के आधार पर टेंडर उनके नाम कर दिया गया था। इसके लिए उन्हें 77.70 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी थी। 

इसके बाद उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दारूखाना, मुंबई की बैंक गारंटी जमा कराई। इस गारंटी के आधार पर राकेश कुमार के नाम से काम का अनुबंध पत्र तैयार कर लिया गया। सड़क पर काम भी शुरू हो गया। लेकिन, इस बीच 13 अगस्त 2021 को सत्यापन के लिए बैंक को ई-मेल किया गया तो शुरूआत में तो बैंक की ओर से जवाब आया कि सात अगस्त 2021 को यह गारंटी जारी की गई लेकिन, अधिकारियों को संदेह हो रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : अगले सप्ताह देवप्रयाग में संगम आरती करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन


इस पर नवंबर में फिर से बैंक को ई-मेल किया गया तो पता चला कि यह बैंक गारंटी उनकी शाखा ने कभी जारी ही नहीं की है। इसके बाद इस ठेके को निरस्त कर दिया गया। एसएचओ कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें