उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। चार जून को नतीजे आने हैं। जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन उससे पहले 'एग्जिट पोल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सामने आए एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में ही गिरने का अनुमान लगाया था, जो सटीक साबित हुआ।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: टिकट के नाम पर यात्रियों से 1.70 लाख ठगे, वेबसाइट पर दिए नंबर पर काॅल करना पड़ा भारी
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार को होगी। इसके बाद चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले मीडिया के एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांच सीटों पर जो अनुमान लगाया वो बेहद सटीक रहा।
ये रहे थे परिणाम
लोकसभा क्षेत्र-नैनीताल
| अजय भट्ट |
भाजपा |
772195 |
| हरीश रावत |
कांग्रेस |
433099 |
| नवनीत अग्रवाल |
बसपा |
28455 |
लोकसभा क्षेत्र-हरिद्वार
| रमेश पोखरियाल निशंक |
भाजपा |
665674 |
| अंबरीश कुमार |
कांग्रेस |
406945 |
| अंतरिक्ष सैनी |
बसपा |
173528 |
लोकसभा क्षेत्र-अल्मोड़ा
| अजय टम्टा |
भाजपा |
444651 |
| प्रदीप टम्टा |
कांग्रेस |
211665 |
लोकसभा क्षेत्र-पौड़ी
| तीरथ सिंह रावत |
भाजपा |
506980 |
| मनीष खंडूरी |
कांग्रेस |
204311 |
लोकसभा क्षेत्र-टिहरी
| माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा) |
भाजपा |
565333
|
| प्रीतम सिंह |
कांग्रेस |
264747 |