गणेश गोदियाल का पांच करोड़ देने का संदेश भेजा
भावना पांडे ने बताया कि ठग ने उन्हें एक कथित संदेश का स्क्रीनशॉट भी भेजा जिसमें गणेश गोदियाल की ओर से लिखा हुआ था कि भावना पांडे को कांग्रेस में मत लाना। उसे महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मत बनाना। मैं पांच करोड़ रुपये दूंगा। हालांकि इस संदेश की सत्यता की पुष्टि किसी भी स्तर से नहीं हुई।
भावना का नहीं, राजपुर-रायपुर में सक्रिय नेताओं के दिए नंबर : गोगी
भावना पांडे ने कहा कि उनका नंबर ठग ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसविंदर गोगी से हासिल किया है। इस संबंध में जसविंदर गोगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास करीब एक महीने पहले खुद को कनिष्क बताने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया। इस फोन कॉल में उसने शहर की कुछ विधानसभा सीटों में टिकट के लिए सर्वे करने की बात कही थी। इस दौरान उसने अच्छा काम कर रहे कुछ लोगों के नाम और नंबर मांगे थे। इस पर उन्होंने राजपुर और रायपुर जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहे दो-तीन नेताओं के नाम और नंबर दिए थे। भावना पांडे का नंबर देने से इन्कार करते हुए गोगी ने कहा कि उनके पास भावना का नंबर ही नहीं है। ऐसे में किसी को देने का सवाल ही नहीं उठता।