प्री और मेन परीक्षा का प्रस्ताव शासन में लंबित
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि समूह-ग की भर्तियों को टू-टियर यानी प्री और मेन के तौर पर कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन से वार्ता की जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का कोई भी प्रस्ताव न तैयार हुआ और न ही शासन को भेजा गया है। सरकार से वार्ता के बाद ही कुछ तय हो पाएगा।
नकल अध्यादेश करेगा माफिया के हौसले पस्त
मर्तोलिया ने बताया कि यूकेएसएसएससी की पहल पर शासन में नकल अध्यादेश तैयार हो रहा है। इस कानून के लागू होने के बाद न केवल नकल माफिया बल्कि पेपर छापने वाली एजेंसी और एग्जाम में ड्यूटी करने वाले सरकारी अफसरों के लिए भी सख्त नियम होंगे। इससे माफिया के हौसले पस्त होंगे।