सहायक आयुक्त नाथूराम जोशी को ऊधमसिंहनगर प्रवर्तन से ट्रांसफर कर जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त हरीश जोशी को आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से हटाकर प्रवर्तन दल नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त कैलाश चंद बिंजौला को जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। बिंजौला अब तक आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से संबंद्ध चल रहे थे।
सहायक आयुक्त प्रमोद मैठानी को हरिद्वार प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त राजेंद्र लाल जिला आबकारी अधिकारी चंपावत और आबकारी निरीक्षक तारा चंद पुरोहित को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून में तैनात किया गया है।